विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में NH-9 पर बेकाबू बस ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत; गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 18 Sep 2023 10:22 PM (IST)

सोमवार को देर रात को गाजियाबाद में बेकाबू बस ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके ...और पढ़ें

गाजियाबाद में NH-9 पर बेकाबू बस ने महिला को कुचला
गाजियाबाद में NH-9 पर बेकाबू बस ने महिला को कुचला

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। एनएच-नौ पर सिद्धार्थ विहार कट के पास सोमवार रात बेकाबू बस ने महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपित चालक बस छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।‌

आधे घंटे तक पड़ा रहा शव

हैरानी की बात है कि यूपी 112 नंबर करीब आधे घंटे तक नहीं लगा। किसी तरह थाना विजय नगर को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस पहुंची। इस दौरान महिला का शव आधे‌ घंटे तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा और एनएच-नौ पर लंबा जाम लग गया।

सिर के ऊपर से गुजर गया बस का पहिया

कार्यवाहक एसीपी कोतवाली रीतेश त्रिपाठी ने बताया कि एनएच-नौ पर सिद्धार्थ विहार कट‌ पर महिला विजय नगर की ओर जाने के लिए सार्वजनिक वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक चार्टेड बस तेज रफ्तार से आई और उन्हें को कुचल दिया। राहगीरों के मुताबिक बस का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया।

ये भी पढ़ें- 'मेरी चार बेटियां होतीं तो वो भी वैसी सेवा नहीं कर पाती', एकता कौशिक पर आजम खान ने दिया बयान

गुस्साए लोगों ने की बस में तोड़फोड़

इस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भी आरोपित चालक नहीं रुका और मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, लोगों को पीछा करता देख आरोपित चालक बस को घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर छोड़कर भाग गया। आपातकालीन नंबर नहीं लगा और गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।

एसीपी का कहना है कि उक्त बस को जब्त कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पहचान के प्रयास कर रहे हैं। बस गाजियाबाद नंबर की है, जिस पर ज्योति ट्रैवल्स लिखा है। इसके आधार पर आरोपित चालक की पहचान करेंगे। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में किसान को पीट-पीटकर मार डाला, हत्या के बाद गन्ने के खेत में फेंका शव

हाईवे पर लगा लंबा जाम 

दर्दनाक हादसे के बाद एनएच-नौ पर लंबा जाम लग गया, क्योंकि पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद थाना विजयनगर के पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारू करने के लिए लगाया गया, मगर देर रात तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।