Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली के साथ देश में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद, हवा 'जहरीली' होने के ये हैं मुख्य कारण

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 11:25 AM (IST)

    देश के 244 शहरों में शनिवार को दिल्ली के साथ गाजियाबाद पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। दिल्ली व गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 389 दर्ज क ...और पढ़ें

    दिल्ली के साथ देश में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद
    दिल्ली के साथ देश में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद

    HighLights

    1. शनिवार को दिल्ली व गाजियाबाद का एक्यूआइ 389 दर्ज किया गया
    2. देश में हनुमानगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे खराब दर्ज की गई

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद।  देश के 244 शहरों में शनिवार को दिल्ली के साथ गाजियाबाद पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। दिल्ली व गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 389 दर्ज किया गया। वहीं सबसे प्रदूषित हवा हनुमानगढ़ की दर्ज की गई।

    जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 के साथ शुक्रवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। शनिवार को एक्यूआइ कम होकर गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में आ गया है। जिले का एक्यूआइ कम जरूर हुआ है,  लेकिन अभी दिल्ली के साथ देश में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है।

    जिले में सबसे खराब लोनी की हवा

    लोनी की हवा जिले में सबसे खराब दर्ज की गई। स्माग से लोगों की आंखों में जलन, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत समेत विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे अस्पतालों में भी मरीज बढ़ रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

    समय रहते प्रदूषण रोकथाम के इंतजाम किए जाते तो यह स्थिति नहीं आती। जिले में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के चौथे चरण की पाबंदियां लागू जरूर हैं, लेकिन जिले के अधिकारी न तो इनका खुद पालन कर रहे हैं और न ही प्रदूषण फैलाने वालों से करा पा रहे हैं।

    खबरें और भी

    Also Read-

    सुबह में गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया था AQI

    जिले की हवा शनिवार सुबह बजे गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई थी। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 424 दर्ज किया गया था। इंदिरापुरम की हवा जिले में सबसे खराब दर्ज की गई।

    एक्यूआइ 450 पहुंच गया था। दोपहर चार बजे तक इसमें बदलाव हो गया। जिले की हवा गंभीर से बेहद खराब व लोनी की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।

    प्रदूषण बढ़ने के ये हैं मुख्य कारण

    • छिड़काव न होने से सड़कों पर उड़ रही धूल
    • उम्र पूरी कर चुके वाहनों का संचालन होना
    • औद्योगिक क्षेत्रों में चिमनियों से निकलता धुआं
    • रोक के बाद भी निर्माण कार्य होना
    • कूड़े में आग जलाने पर रोक न लगना

    शनिवार को देश के सबसे प्रदूषित शहर

    शहर AQI
    हनुमानगढ़ 447
    फरीदाबाद 416
    बेगुसराय 411
    धोलपुर 396
    दिल्ली 389
    गाजियाबाद 389

     स्टेशनों का एक्यूआइ

    स्टेशन           एक्यूआइ

    वसुंधरा -         390

    इंदिरापुरम -    370

    संजय नगर -   375

    लोनी -            421

    जिले का एक्यूआइ

    24 नवंबर -  401

    23 नवंबर -   361

    22 नवंबर -  344

    21 नवंबर -  346

    20 नवंबर -  321

    हम अपने स्तर से प्रदूषण रोकने की लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों में अधिक प्रदूषण की समस्या है वहां प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। प्रदूषण फैलाने पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

    -विकास मिश्र, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी।