Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad : सड़क पर सरपट दौड़ती कार अचानक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

    By Abhi MalviyaEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 11:25 PM (IST)

    दिल्ली-मेरठ मार्ग पर अबूपुर गांव के निकट शुक्रवार सुबह एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। चालक ने कूदकर जान बच ...और पढ़ें

    देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई।
    देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई।

    जागरण संवाददाता, मुरादनगर। Ghaziabad : दिल्ली मेरठ मार्ग पर अबूपुर गांव के निकट शुक्रवार सुबह एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

    हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार मुरादनगर से मोदीनगर की तरफ जा रही थी। कार जब अबूपुर के निकट पहुंची तो अचानक बाेनट से धुंआ निकलने लगा। कुछ ही देर में कार में आग लग गई।

    चालक कार कूदा बाहर

    चालक कार की गति धीमी कर कूद गया। कुछ ही समय में पूरी कार में आग फैल गई। अग्निश्मन विभाग की टीम ने एक फायर टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया। एफएसओ ने बताया कि कार चालक सुरक्षित है। उधर, मामले में पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। निवाड़ी पुलिस इसे मुरादनगर व मुरादनगर पुलिस इसे निवाड़ी की घटना बताकर टालती रही।

    रिपोर्ट इनपुट- विकास वर्मा