विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में रुपयों का प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए उकसाने का आरोप, 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By Edited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 18 Sep 2023 12:57 PM (IST)

साहिबाबाद के करहैड़ा में रुपये का लालच देकर ईसाइ धर्म अपानने के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। यहां ...और पढ़ें

गाजियाबाद में रुपयों का प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए उकसाने का आरोप
गाजियाबाद में रुपयों का प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए उकसाने का आरोप

HighLights

  1. रुपयों का लालच देकर लोगों को मतांतरण का बनाया दवाब
  2. पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज

गाजियाबाद/साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के करहैड़ा में रुपये का लालच देकर ईसाइ धर्म अपानने के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले दिनेश ने कार्यक्रम का आयोजन कर आसपास के लोगों को बुलाया। कार्यक्रम में बाहर से आए लोगों ने ईसाइ धर्म का प्रचार प्रसार किया।

मतांतरण करने पर रुपये देने की बात कही। स्थानीय निवासी की शिकायत पर पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मतांतरण को दिया रुपये का प्रलोभन

करहैडा गांव के सुभाष चंद ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे गांव का दिनेश मिला। उसने कहा कि हमारे घर पर कायर्कक्रम है। तुम सब आ जाना। आसपास के लोगों को भी बुलाया। वह उनकी पत्नी गांव के अन्य लोग कार्यक्रम में पहुंचे, जहां पहले से ही बाहर से आए महिला और पुरुष बैठे थे जो ईसाई धर्म के बारे में बताने लगे।

यह भी पढ़ें: क्‍या है मतांतरण, कैसे और किन लोगों को बनाया जा रहा निशाना; सुप्रीम कोर्ट ने क्‍यों कहा- केंद्र गंभीरता से ले

कहने लगे कि इस धर्म में जो भी रहेगा उसके दुख, कष्ट व बीमारी जल्दी ठीक हो जाती हैं। वहां मौजूद लोगों से मतांतरण कराने ने रुपये का प्रलोभन दिया।

आरोप है कि सभी रुपये का प्रलोभन देकर दिनेश के घर मे मतांतरण कराने के लिए कार्यक्रम कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज: पुलिस

सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा, एसएचओ साहिबाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुभाष की ओर से साहिबाबाद कोतवाली में शिकायत की गई। सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: अपराध की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की मदद करेंगे साइबर वॉलेंटियर, लोगों को भी करेंगे जागरूक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।