Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देश का पहला C-295 विमान वायु सेना के बेड़े में शामिल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बनाया स्वास्तिक

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 02:14 PM (IST)

    देश का पहला सी-295 टेक्निकल मिलिट्री एयरलिफ्ट विमान आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना ( Indian Airforce ) के बेड़े में शामिल हो गया। रक्षामंत्री राजनाथ स ...और पढ़ें

    राजनाथ सिंह ने विमान पर स्वास्तिक बनाकर पूजा की।
    राजनाथ सिंह ने विमान पर स्वास्तिक बनाकर पूजा की।

    HighLights

    1. यह विमान सी -295 विमान आगरा एयरबेस पर तैनात होगा।
    2. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विमान का अनावरण किया।

    साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। देश का पहला सी-295 टेक्निकल मिलिट्री एयरलिफ्ट विमान आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विमान का अनावरण किया। यह विमान इसी महीने स्पेन से भारत लाया गया था। राजनाथ सिंह ने विमान पर स्वास्तिक बनाकर पूजा भी की।

    इस बेस पर तैनात होगा विमान 

    ये 40 विमान गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस कंपनी बनाएगी। यह विमान सी -295 विमान आगरा एयरबेस पर तैनात होगा। वहीं पर इसका ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जा रहा है। सी-295 एयरक्राफ्ट के लिए आगरा एयरबेस को इसलिए चुना गया है, क्योंकि इसे खासतौर पर पैराट्रूपर्स के लिए बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें- 2 दिवसीय भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम आज से शुरू, 3 जोनों में बांटा क्षेत्र; चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की तैनाती

    जानिए विमान की खासियत

    यह विमान शार्ट टेक-आफ और लैंडिंग कर सकता है। लैंडिंग के लिए इसे महज 670 मीटर की लंबाई चाहिए। यह लद्दाख, कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में निर्णायक भूमिका अदा कर सकता है। विमान 480 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है।

    रिपोर्ट इनपुट- हसीन शाह

    यह भी पढ़ें- China और Pak अब खाएंगे और खौफ, भारतीय वायुसेना को आज मिला C-295 विमान, पढ़ें क्या है खासियत

    खबरें और भी