Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad News: चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, तीन गिरफ्तार

    By Edited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 01:20 PM (GMT+05:30)

    साहिबाबाद स्थित टीला मोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन में गुरुवार रात एक शख्स की चोरी के शक में पीट-पीट कर बेहरमी से हत्या कर दी। पिटाई के दौरान युवक ...और पढ़ें

    चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, तीन गिरफ्तार।
    चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, तीन गिरफ्तार।

    HighLights

    1. साहिबाबाद में चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या
    2. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपित को किया गिरफ्तार

    गाजियाबाद/साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। साहिबाबाद स्थित टीला मोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन में गुरुवार रात एक शख्स की चोरी के शक में पीट-पीट कर बेहरमी से हत्या कर दी। पिटाई के दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात को डायल 112 पर टीला मोड़ क्षेत्र के तुलसी निकेतन क्षेत्र में अनिल पुत्र पप्पू का शव पडा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना दी।

    यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: मायके में आई महिला से जीजा ने की गंदी हरकत, शोर मचाने पर जागे घरवाले; फिर...

    शख्स के परिजनों ने चोरी के शक में पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

    तीन आरोपित गिरफ्तार: पुलिस

    सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन, सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुख्य आरोपित अखलाक, नौशाद और शुभान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में गमले पर GDA मिटाकर लिखा नगर निगम, जीडीए अधिकारियों ने उठाए सवाल