विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में चाकू से हमला कर की युवक की हत्या, कबूतर बाजी को लेकर हुआ था विवाद

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 08 Sep 2023 03:58 PM (GMT+05:30)

साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के निस्तौली गांव में शुक्रवार दोपहर को कबूतर बाजी के विवाद में एक युवक ...और पढ़ें

गाजियाबाद में चाकू से हमला कर की युवक की हत्या।
गाजियाबाद में चाकू से हमला कर की युवक की हत्या।

HighLights

  1. गाजियाबाद में कबूतर बाजी को लेकर दो युवकों में विवाद
  2. विवाद के बाद आरोपित ने चाकू मारकर की युवक की हत्या

गाजियाबाद/साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के निस्तौली गांव में शुक्रवार दोपहर को कबूतर बाजी के विवाद में एक युवक को दूसरे ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के बीच कबूतर बाजी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपित ने युवक पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: जी-20 शिखर सम्मेलन: बिना टेंडर खोले PWD ने करा दिए 11 करोड़ के काम, अभी तो बजट भी पास होना बाकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।