Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad: बदमाशों ने चाकू के बल पर वाहन चालक को लूटा, EPE से AC के पार्ट्स से भरा पिकअप लेकर हुए फरार

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 02:09 PM (IST)

    ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर तीन बदमाशों ने तड़के सुबह तीन बजे चालक को चाकू की नोक के बल पर AC पार्ट्स से भरे पिकअप वाहन को लूट लिया। पिकअप ...और पढ़ें

    EPE से AC के पार्ट्स से भरा पिकअप लेकर हुए फरार।
    EPE से AC के पार्ट्स से भरा पिकअप लेकर हुए फरार।

    HighLights

    1. गाजियाबाद में चाकू के बल पर लूटा
    2. AC के पार्ट्स से भरा पिकअप लेकर फरार हुए बदमाश

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर तीन बदमाशों ने तड़के सुबह तीन बजे चालक को चाकू की नोक के बल पर AC पार्ट्स से भरे पिकअप वाहन को लूट लिया। पिकअप चालक शिव कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मसूरी थाना पुलिस ने मामले की तलाश शुरू कर दी है।

    इस संबंध में ACP मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि कानपुर के रहने वाले शिव कुमार मुरादनगर से AC पार्ट्स लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी दुहाई से ईपीई पर चढ़कर मसूरी क्षेत्र में रुक गए और अपने वाहन को साइड में लगाकर वह सो गए थे।

    बदमाशों ने चाकू के बल पर की लूट: पीड़ित

    शिकायत के अनुसार, शिव कुमार का कहना है कि तड़के तीन बजे अचानक तीन लोग आए और उन्हें पिकअप से निकाल कर चाकू लगा दिया। शोर मचाने पर चाकू मारने की धमकी दी और चाबी, 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद पिकअप में बैठकर फरार हो गए।

    यह भी पढ़ें: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर गलत दिशा में आ रहे टोलकर्मियों की बाइक से टकराई दूसरी बाइक, एक की मौत

    खबरें और भी