विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: साहिबाबाद में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By Edited By: Shyamji Tiwari
Published: Tue, 19 Sep 2023 11:39 PM (GMT+05:30)

साहिबाबाद के अर्थला में मंगलवार को एक युवक ने फंदा लगा लिया। स्वजन उसे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक मां ...और पढ़ें

साहिबाबाद में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
साहिबाबाद में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अर्थला में मंगलवार को एक युवक ने फंदा लगा लिया। स्वजन उसे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिली। वहीं, ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के शिव विहार में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव

पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अर्थला में एक युवक मां और भाई के साथ रहता था। मंगलवार सुबह मां सो कर उठी ताे दुपट्टे के सहारे वह फंदे से लटका हुआ था। स्वजन उसे उतारकर मोहन नगर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर साहिबाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अवसाद में युवक के फंदा लगाने की बात कह रही है। सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में किसान को पीट-पीटकर मार डाला, हत्या के बाद गन्ने के खेत में फेंका शव

संदिग्ध हालात में मौत

ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र की शिव विहार कालोनी के एक 42 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें लिखा था कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। इसके लिए किसी को जिम्मेदार न माना जाए।

मेरा शव को मेरे स्वजन को न दिया जाए। जबकि स्वजन का कहना है कि बीमारी से उनकी मौत हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीमार से मौत होने की जानकारी मिल रही है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से सटे गाजियाबाद की कॉलोनी में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने 20 लोगों को किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।