Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 11:13 AM (IST)

    गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित गत्ता बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गत्ता कारखाने में आग लगने की सूचना मिलते ही दमक ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग
    गाजियाबाद में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

    HighLights

    1. गत्ते के कारखाने में लगी भीषण आग
    2. मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित गत्ता बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गत्ता कारखाने में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

    दमकल कर्मी के अनुसार, मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र से एक गत्ते के कारखाने में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वैशाली, कोतवाली और साहिबाबाद से आठ फायर की गाड़ियों मौके पर भेजा गया है जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। 

    साथ ही दमकल कर्मी ने बताया कि कारखाने में बड़ी मात्रा में गत्ता और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिसको देखते हुए आग बुझाने के लिए और फायर की गाड़ियों की मांग की गई है।

    यह भी पढ़ें: युवाओं को मौत के मुहाने पर ले जा रही जल्दी बॉडी बनाने की जिद, ऐसे जिम ट्रेनर से बनाएं दूरी

    खबरें और भी