Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाजियाबाद में गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, नोएडा-मेरठ और हापुड़ से मंगवाई दमकल की गाड़ियां

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 09:51 AM (IST)

    गाजियाबाद के साउथ साइड औद्योगिक क्षेत्र स्थित गत्ता कारखाना में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौक ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
    गाजियाबाद में गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

    HighLights

    1. गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
    2. दमकल विभाग ने नोएडा-मेरठ और हापुड़ से मंगाईं गाड़ियां

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद के साउथ साइड औद्योगिक क्षेत्र स्थित गत्ता कारखाना में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर 6 गाड़ियां रवाना कर दीं, लेकिन आग के विकराल रूप धारण करने के बाद मेरठ, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर से भी दो-दो फायर की गाड़ियां मंगाई गई हैं।

    सीएफओ राहुल पाल सिंह का कहना है कि पांच घंटे से अधिक समय से आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। अभी आग पर काबू पाने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग सकता है।

    उन्होंने बताया कि कारखाना काफी बड़ा है और इसमें दमकल की गाड़ियां घुस नहीं पा रही थी, जिस कारण क्रेन से दीवार को तोड़ा कर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। गत्तों के बड़े-बड़े रोल पर लगातार पानी की बौछार के बाद भी आग नहीं बुझ रही है। कारण इन्हें एक-एक कर बाहर निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग कैसे लगी इसके कारणों की पड़ताल की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: कहीं चबाया हाथ, कहीं एंटी रेबीज क्लीनिक पर किया हमला... आवारा कुत्तों के आतंक से गाजियाबाद में लोग खौफजदा