Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Fire: 2 अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़े 16 वाहन जले, सीढ़ी लगाकर बचाए गए कई लोग; दंपती की हालत गंभीर

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 08:36 AM (IST)

    लोनी के डीएलएफ अंकुर विहार में एमएम रोड पर एक अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़े वाहनों में बीती रात आग लग गई। आग लगने से पीछे के एक अपार्टमेंट में खेड़ ...और पढ़ें

    2 अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़े 16 वाहन जले।
    2 अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़े 16 वाहन जले।

    HighLights

    1. अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी भीषण आग
    2. आग की चपेट में आने से 16 वाहन जले
    3. सीढ़ी लगाकर बचाए गए कई लोग

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। लोनी के डीएलएफ अंकुर विहार में एमएम रोड पर एक अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़े वाहनों में बीती रात आग लग गई। आग लगने से पीछे के एक अपार्टमेंट में खेड़ वाहन भी आग की चपेट में आग गए और 16 वाहन जल कर राख हो गए। 

    आग लगने से अपार्टमेंट में धुएं और हीट से ऊपर घरों में लोग फंस गए, जिन्हें सीढ़ी की मदद से नीचे उतारा गया था।

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का कहना है, 'पार्किंग में गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। हमें ऊपरी मंजिल पर लोगों के फंसे होने की भी सूचना मिली थी। आग बेसमेंट में फैल गई थी। अग्निशमन अभियान और बचाव कार्य किए गए...आसपास घटना में 12 दोपहिया और 4 चार पहिया वाहन जल गए। अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।' वहीं, अपार्टमेंट में फंसे लोगों को सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

    यह भी पढ़ें: Ghaziabad: राजनगर एक्सटेंशन में बनेगा सीनियर सिटीजन केयर सेंटर, बुजुर्गों को अकेलेपन से मिलेगा छुटकारा