यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाजियाबाद में जालसाज ने बैंक अधिकारी बन ली खाते की जानकारी, ठगे 7.30 लाख रुपये
साहिबाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति से जालसाजों ने खाते की जानकारी लेकर 7.30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ...और पढ़ें

HighLights
- जालसाज ने बैंक अधिकारी बन ली व्यक्ति से खाते की जानकारी
- ठगों ने व्यक्ति के खाते से निकाले 7.30 लाख रुपये
गाजियाबाद/साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। साहिबाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति से जालसाजों ने खाते की जानकारी लेकर 7.30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है और बताया कि आरोपित ने बैंक का अधिकारी बनकर बात की थी।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उनके पास एक नंबर से कॉल आया था, जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताया था और खाते की जानकारी ले ली थी। इसके बाद आरोपित ने ओटीपी भी ले लिया। फिर उसने बैंक खाते से 7.30 लाख रुपये निकाल लिए।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कॉल आने वाले नंबर की डिटेल्स खंगालना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: डेटिंग एप पर दोस्ती...फिर बनाते अश्लील वीडियो, हनी ट्रैप के जाल में फंसाने वाली युवती समेत तीन गिरफ्तार