विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाबा जी, प्रिंसिपल हमारे साथ छेड़खानी करता है..',गाजियाबाद में परेशान छात्राओं ने CM योगी को खून से लिखा पत्र

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Tue, 29 Aug 2023 11:26 AM (IST)

गाजियाबाद के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने अपने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर वेव सिटी ...और पढ़ें

गाजियाबाद में छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने CM योगी को खून से लिखा लेटर
गाजियाबाद में छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने CM योगी को खून से लिखा लेटर

HighLights

  1. प्रिंसिपल की छेड़खानी से परेशान हैं छात्राएं
  2. मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से दर्ज किया केस
  3. छेड़छाड़ पीड़िताओं ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली छात्राओं ने न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखा है।

वेव सिटी थाना क्षेत्र की छात्राओं ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से न्याय व आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र में छात्राओं ने लिखा है कि बाबाजी हम आपकी बेटियां हैं, हमें न्याय दीजिए।

बता दें कि वेव सिटी थाने में छात्राओं ने 21 अगस्त को स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो छात्राओं के स्वजन स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य ने स्वजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप है कि उन्होंने स्कूल में घुसकर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से केस दर्ज किया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद छात्राओं ने खून से चार पन्नों का खत मुख्यमंत्री के नाम लिखा है।

किस स्कूल का है मामला?

गौरतलब है कि यह मामला शाहपुर बम्हेटा गांव के किसान आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल का है। छात्राओं ने मामले में पुलिस पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। छात्राओं के मुताबिक, पुलिस रोज हमारे घर आकर हमारे माता-पिता को डराती और धमकाती है। हमारा घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूल के प्रबंधक ने हमें स्कूल आने से मना कर दिया है। हमारे माता-पिता और गांववालों का कहना है कि प्रधानाचार्य संघ के अधिकारी है इसलिए उन्हें कोई भी दंड नहीं मिलेगा और हमारी जिंदगी बिल्कुल खराब हो जायेगी।

छात्राओं ने पत्र में आगे लिखा, "हम लड़किया आपसे मिलकर अपनी सारी बातें आपको बताना और आपसे न्याय की मांग करना चाहती हैं। आपसे अनुरोध है कि हमें मिलने का समय देने की कृपा करें ताकि हम सब लड़कियां अपने माता-पिता के साथ आकर आपको पूरी बात बता सकें और आप से न्याय की मांग करें।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।