विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: 12वीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर गिरी लिफ्ट, नहीं मिली मदद; 10 मिनट तक फंसे रहे मासूम और मां

By Deepa SharmaEdited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 17 Oct 2023 09:08 AM (IST)

सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रेंड सोसायटी के पायोनिया टॉवर में शुक्रवार रात एक महिला अपने बेटे के साथ लिफ्ट में ...और पढ़ें

Ghaziabad: 12वीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर गिरी लिफ्ट।
Ghaziabad: 12वीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर गिरी लिफ्ट।

HighLights

  1. 12वीं मंजिल से अचानक नीचे पर गिरी लिफ्ट
  2. अलर्म और कॉल पर भी नहीं मदद
  3. लिफ्ट में 10 मिनट तक फंसे रहे मासूम और मां

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रेंड सोसायटी के पायोनिया टॉवर में शुक्रवार रात एक महिला अपने बेटे के साथ लिफ्ट में फंस गई। लिफ्ट 12वीं मंजिल से फ्रीफॉल होकर ग्राउंड फ्लोर पर गिरी और इसके बाद लॉक हो गई।

शुक्रवार रात को करीब दस बजे आकाशदीप की पत्नी गुरप्रीत पांच वर्षीय बेटे के साथ ग्रांउड फ्लोर से अपने फ्लैट में जा रही थीं। 12वीं मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट झटके साथ रुक गई और फ्री फॉल होकर ग्राउंड फ्लोर पर आकर रुकी। ग्राउंड फ्लोर पर आने के बाद भी लिफ्ट नहीं खुली। मां बेटे करीब 10 मिनट लिफ्ट में फंसे रहे।

यह भी पढ़ें: TV सीरियल देख सौतेली मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, साथी के साथ मिलकर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाया

इसके बाद महिला ने अलार्म बजाने और कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। करीब 10 मिनट बाद लिफ्ट खुली। इस संबंध में आकाशदीप ने सोसायटी के एडमिन कर्नल राजेश से शिकायत की। एडमिन कर्नल राजेश से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक! रास्ता चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं आवारा कुत्ते, 24 घंटे में 228 लोगों को बनाया शिकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।