यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad Murder Case: पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के महमूदपुर में एक किसान की हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का आरोपी प्रवीण के साथ मु ...और पढ़ें

HighLights
- गाजियाबाद के महमूदपुर में गत रविवार को हुई थी एक किसान की हत्या।
- फरार आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में रविवार को एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। प्रवीण ने पहले पुलिस पर फायरिंग कर दी।
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बायें पैर में गोली लग गई। इसमें वह घायल हो गया। प्रवीण पर कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस की रिवॉल्वर लूटकर भागने का भी आरोप है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया रिवॉल्वर बरामद किया गया है।

