विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में दिवाली के बाद गरजेगा बुलडोजर, नगर निगम के निशाने पर आया ये पॉश इलाका

Published: Mon, 14 Oct 2024 09:56 AM (IST)

गाजियाबाद नगर निगम एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। इंदिरापुरम ...और पढ़ें

गाजियाबाद में कब्जा मुक्त कराने के लिए फिर बुलडोजर चलेगा। फाइल फोटो- जागरण
गाजियाबाद में कब्जा मुक्त कराने के लिए फिर बुलडोजर चलेगा। फाइल फोटो- जागरण

HighLights

  1. इंदिरापुरम में ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त कराएगा निगम
  2. अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है नगर निगम

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। इंदिरापुरम में ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त कराने के लिए नगर निगम अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। दिवाली के बाद नगर निगम की टीम इंदिरापुरम क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त कराएगी।

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को मौके से हटाया जाएगा। दरअसल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) से नगर निगम को इंदिरापुरम हस्तांतरण की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य कराने की तैयारी में जुटा है।

एस्टीमेट तैयार करने में जुटे अधिकारी

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशानुसार निगम के सभी विभागों के अधिकारी एस्टीमेट तैयार करने में जुटे हैं। एक महीने में टेंडर का आवंटन कर विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इसके अलावा इंदिरापुरम क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट को संवारने के लिए भी निगम ने विशेष कार्य योजना तैयार की है।

निगम के उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज सिंह ने बताया कि दिवाली के बाद इंदिरापुरम क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट को पूरी कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। साथ ही पौधे रोपित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

Ghaziabad Housing Scheme: गाजियाबाद में घर बसाने का मौका, GDA की नई टाउनशिप का काम हुआ शुरू

गाजियाबाद में स्कूल के लिए निकली दो लड़कियां हुईं लापता, 100 से ज्यादा CCTV कैमरे देख पुलिस की उड़ी नींद

होम कंपोस्टिंग के लिए लोगों को जागरूक कर रहा निगम

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर नगर निगम होम कंपोस्टिंग को लेकर शहरवासियों को जागरूक कर रहा है। डोर-टू-डोर स्वच्छ भारत मिशन की टीम के सदस्य जाकर हर घर स्वच्छता, हर घर हरियाली का नारा दे रही हैं। हर नागरिक को गाजियाबाद नगर निगम कचरा अलग-अलग करने के लिए भी जागरूक कर रहा है। निगम के पांचों जोन यह अभियान चलाया जा रहा है।

हरियाली को बढ़ावा देने की अपील

नगर आयुक्त ने बताया कि शहरवासियों से गीले कचरे से खाद बनाकर अपने घर की बॉलकनी, गार्डन व अन्य स्थानों पर लगे हुए पौधों में खाद का उपयोग किए जाने के लिए अपील की जा रही है। इस प्रक्रिया से न केवल घर के कचरे का निस्तारण हो रहा है बल्कि हरियाली को भी बढ़ावा मिल रहा है। शहरवासियों को हर घर को स्वच्छता और हरियाली के लिए जागरूक किया जा रहा है।

एक हजार लोगों ने अपनाई होम कंपोस्टिंग

गीले कचरे से किस प्रकार खाद बनाई जा सकती है और खाद का इस्तेमाल किस प्रकार अपने गार्डन में किया जा सकता है। शहरवासियों को इसकी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। मालूम हो कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा में एक हजार नागरिकों द्वारा अब तक होम कंपोस्टिंग को अपनाया गया है। निगम का प्रयास इस कवायद में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।