विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: नगर निगम के संविदाकर्मी का शव फंदे पर लटका मिला, शराब पीकर लौटा था घर

Published: Sun, 08 Jun 2025 11:37 PM (IST)

गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक दुखद घटना घटी। अर्थला के संजय कॉलोनी में नगर निगम के संविदा कर्मचारी विकास माली ...और पढ़ें

नगर निगम के संविदाकर्मी का शव फंदे पर लटका मिला।
नगर निगम के संविदाकर्मी का शव फंदे पर लटका मिला।

HighLights

  1. अर्थला में संविदा कर्मचारी का शव मिला |
  2. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा |
  3. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है |

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अर्थला स्थित संजय कालोनी में नगर निगम में संविदा पर तैनात युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, अर्थला स्थित संजय कॉलोनी में नगर निगम में संविदा पर विकास माली था। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पंखे पर शर्ट के सहारे लटका था। पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास कुमार अपने मौसेरे भाई और चाचा के बेटे विशाल के साथ शाम से ही शराब पीकर घूम रहा था।

आत्महत्या का कारण का अभी पता नहीं चला

रात करीब 12 बजे घर आया और मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में चला गया। सुबह घटना की जानकारी मिली। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।