विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, कपड़े और आभूषण की दुकानों पर जुटी महिलाओं की भीड़

By Deepa SharmaEdited By: Nitin Yadav
Updated: Fri, 27 Oct 2023 04:32 PM (IST)

पति की लंबी आयु की कामना के साथ रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत इस साल एक नवंबर को मनाया जाएगा। जिसे लेकर सुहागिन महिलाएं तैयारी में लग गई हैं। खरीदारी ...और पढ़ें

Ghaziabad News: करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक।
Ghaziabad News: करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक।

HighLights

  1. करवा चौथ को लेकर बजारों में बढ़ी रौनक
  2. कपड़े और आभूषण की दुकानों पर जुटी महिलाओं की भीड़

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पति की लंबी आयु की कामना के साथ रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत इस साल एक नवंबर को मनाया जाएगा। जिसे लेकर सुहागिन महिलाएं तैयारी में लग गई हैं। खरीदारी के साथ पार्लर में भी बुकिंग शुरु कर दी है। त्योहार को लेकर बाजारों में हफ्ते भर पहले से काफी रौनक देखने को मिल रही है।

बाजारों कपड़े, आभूषण, में पर्व से जुड़े सामान की दुकानें सज गई हैं। सुबह से शाम तक बाजारों में करवाचौथ के सामान की खरीदारी को लेकर लोगों की काफी भीड़ है। शाम को ज्यादा भीड़ होने से बाजारों से निकलना मुश्किल हो जाता है।

खासतौर पर तुराबनगर, अग्रेसन बाजार, नवयुग मार्केट, गोल मार्केट, संजय नगर मार्केट, शास्त्री नगर एवं कविनगर मार्केट समेत शहर भर के मुख्य बाजारों में शुक्रवार को भीड़ रही। कपड़े व आभूषण के साथ बाजार में आकर्षक सजावट के साथ बने करवे, पूजा की थाली, छलनी आदि की भी खरीदारी की गई।

नवयुग मार्केट में सजी हुई थाली, छलनी व कलश बेच रहे पवन ने बताया कि कई दिन पहले से महिलाएं त्योहार से जुड़े सामान को खरीद रही हैं। त्योहार से एक-दो दिन पहले ज्यादा खरीदारी होने की उम्मीद है।

करवा चौथ पर बन रहे तीन शुभ योग

ज्योतिषाचार्य शिवकुमार शर्मा ने बताया कि इस साल करवा चौथ पर एक नवंबर को तीन शुभ योग बन रहे हैं। शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और परिघ योग में करवा चौथ मनाया जाएगा। सुबह 6:32 से सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत होगी। जो अगले दिन सुबह 4.34 तक रहेगा। वहीं, 2:05 बजे तक दोपहर के समय परिघ योग रहेगा। इसके बाद शिव योग की शुरुआत हो जाएगी। शिव योग अगले दिन तक रहेगा। करवा चौथ पर मृगशिरा नक्षत्र का निर्माण भी हो रहा है।

करवा चौथ का मुहूर्त

  • पूजा का शुभ मुहूर्त : एक नवंबर को शाम 05:44 बजे से रात 07:02 तक,
  • करवा चौथ पर चांद निकालने का समय : रात 08:26 बजे।

यह भी पढ़ें: Ayushman Card Update: एनसीआर के इस जिले में अटका आयुष्मान कार्ड बनाने का काम, नहीं मिल रहे 79 हजार परिवार; अब बाहर करने की तैयारी