Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kanwar Yatra: मुरादनगर में डीएम द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, आवश्यक निर्देश जारी

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 07:51 PM (IST)

    जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मुरादनगर में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मार्ग पर झाड़ कटवाने मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखने ...और पढ़ें

    जिलाधिकारी के किया कांवड मार्ग का निरीक्षण
    जिलाधिकारी के किया कांवड मार्ग का निरीक्षण

    HighLights

    1. डीएम ने मुरादनगर में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
    2. यात्रा मार्ग पर मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखने के निर्देश।
    3. शिविरों में प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह।

    संवाद सहयोगी, मुरादनगर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मुरादनगर क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

    दोपहर को जिलाधिकारी दीपक मीणा मुरादनगर पहुंचे और कांवड़ यात्रा रूट के पाइलपाइन मार्ग और पटरी मार्ग का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर व्यापारियों से भी बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

    मांस मदिरा की दुकानों को बंद रखने के निर्देश

    कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों की सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क के किनारे उगे झाड़ और गूलर के पेड़ की छंटाई की जाए।

    यात्रा के दौरान मार्ग पर मांस-मदिरा की दुकानों को बंद रखा जाए। कांवड़ शिविरों में स्वास्थ्य, अग्निशमन, विद्युत आदि सेवाओं का समुचित ध्यान रखा जाए।

    शिविरों में कांवड़ियों को सेवा के लिए प्लास्टिक की वस्तुओं का प्रयोग न किया जाए। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए शिविरों पर सभी विभागों के नंबर चस्पा किए जाए। उन्होंने प्रशासन के अलावा स्थानीय लोगों से भी कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए आह्वान किया।