Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाजियाबाद में शर्मसार कर देने वाली वारदात, पति ने की घिनौनी हरकत, विरोध करने पर पत्नी को पीटा

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 06:12 PM (IST)

    मोदीनगर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पत्नी के विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसे पीटा। महिला ने पुलिस में शिकायत दर ...और पढ़ें

    पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस।
    पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस।

    HighLights

    1. पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया
    2. पत्नी ने विरोध किया तो ससुरालियों ने पीटा
    3. पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर : पिता-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली वारदात मोदीनगर से सामने आई है। यहां पिता ने बेटी के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

    जब पत्नी ने विरोध किया तो ससुरालियों ने उन्हें ही बुरी तरह पीट दिया। पत्नी की शिकायत पर मोदीनगर पुलिस ने पति समेत पांच पर केस दर्ज कर लिया है।

    मेरठ जिले के दौराला की एक महिला की शादी 17 साल पहले मोदीनगर के एक गांव में हुई थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से महिला को एक बेटा व बेटी थी।

    शराब के नशे में बेटी के कमरे में घुसा पिता

    पति ने दोनों बच्चों का ख्याल रखने का भरोसा दिया था। कुछ समय बाद महिला ने एक बेटा और एक बेटी को भी जन्म दिया। आरोप है कि पिछले कुछ समय से पति शराब पीने का आदि हो गया।

    आए दिन वह शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट करता। कुछ दिन पहले उनकी सगी 15 वर्षीय बेटी कमरे में थी। उसे अकेला पाकर पिता कमरे में गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

    कपड़े तक फाड़ने का आरोप है। शोर सुनकर महिला मौके पर पहुंची और बेटी को बचाया। इसकी शिकायत महिला ने ससुरालियों से की। इसपर उन्होंने उल्टा महिला को ही पीट दिया।

    नशा मुक्ति केंद्र में भी कराया गया था भर्ती

    महिला ने पति को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। इसपर ससुराल के लोग और भड़क गए। गाली-गलाैज कर उन्हें बुरी तरह पीटा। परेशान आकर महिला ने थाने में शिकायत दी।

    पलिस को आपबीती सुनाई। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पति, जेठ, जेठानी, देवर व देवरानी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिसकी भूमिका सामने आएगी, उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।