यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad वालों के लिए गुड न्यूज, करोड़ों रुपये के होंगे विकास कार्य; 38 लाख से बने शंख का लोकार्पण
गाजियाबाद के लोनी में नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। खन्ना नगर में 38 लाख की लागत से बने शंख का लोकार्पण ...और पढ़ें

HighLights
- लोनी में करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन
- शंख का लोकार्पण, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर
- कांवड़ मार्ग पर लाइटों का उद्घाटन
संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद में नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने गुरुवार सुबह लोनी क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों व कांवड़ शिवरों का उद्घाटन किया।
खन्ना नगर दिल्ली-सहारनपुर रोड किनारे 38 लाख की लागत से बने शंख का फीता काट कर लोकार्पण किया। शंख भगवान विष्णु का प्रतीक हैं, ऐसा माना जाता है कि शंख की ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं।
इसके बाद पालिका अध्यक्ष ने बार्डर से बंद फाटक तक कावड़ मार्ग पर 58 लाख की कीमत से लगाइ गई लाइटों का लोकार्पण किया। बंद फाटक से टीला मोड़ तक एक करोड़ 28 लाख की लागत से लगी लाइटों का उद्घाटन किया।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कल से सावन का पवित्र मास शुरू हो जाएगा। सावन मास भगवान भोले शंकर का पवित्र माह माना जाता है। शिव भक्त पवित्र नदियों से जल लाकर अपने इष्ट देवों व भोले नाथ को अर्पित करते हैं।
उन्होंने लोनी बार्डर पर लगने वाले कांवड़ शिविर और बंद फाटक पर लगने वाले कांवड़ शिविर का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर नरेंद्र कसाना, अनिल, धर्मेन्द्र कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।