विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांवड़ यात्रा के कारण गंगनहर मार्ग पर इन वाहनों की एंट्री पर बैन, पकड़े जाने पर कार्रवाई

Published: Sat, 12 Jul 2025 09:56 AM (IST)

मुरादनगर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गंगनहर पटरी मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस ...और पढ़ें

दिल्ली मेरठ मार्ग पर अधिकतर कट को बंद किया गया। फाइल फोटो
दिल्ली मेरठ मार्ग पर अधिकतर कट को बंद किया गया। फाइल फोटो

HighLights

  1. गंगनहर मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक |
  2. कांवड़ यात्रा के लिए यातायात प्रतिबंध |
  3. सुरक्षा के लिए पुलिस की कड़ी निगरानी |

संवाद सहयोगी, मुरादनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर गंगनहर पटरी मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए बैरिकेट्स लगाकर सड़क को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह से ही सार्वजनिक परिवहन के समेत भारी वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई।

इसके बाद भी इक्का दुक्का भारी वाहन सड़क पर दिखाई दिए। पटरी मार्ग पर वाहनों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेट्स लगा दिए। गंग नहर चौकी के पुलिसकर्मी भी चौपहिया वाहनों पटरी मार्ग पर जाने से रोकते रहे।

कांवड यात्रा संपन्न होने तक नगर के आयुध निर्माणी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने को छोड़कर सभी कट को बंद कर दिया। शाकाहारी भोजनालयों में भी लहसुन प्याज का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों का पालन करवाने के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई स्थान पर जाकर जांच भी की। एसीपी मसूरी के अनुसार सुरक्षित और संयमित कांवड़ यात्रा का संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस निर्देशों का पालन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।