Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद वालों के लिए गुड न्यूज,इन इलाकों में बनेंगी सड़कें और गलियां

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 01:06 PM (IST)

    गाजियाबाद के डूंडाहेड़ा गांव में टूटी सड़कों और जलभराव की समस्या से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। महापौर सुनीता दयाल के निर्देश पर नगर निगम ने म ...और पढ़ें

    दो करोड़ की लागत से होगा डूंडाहेड़ा के मुख्य मार्ग का निर्माण। फाइल फोटो
    दो करोड़ की लागत से होगा डूंडाहेड़ा के मुख्य मार्ग का निर्माण। फाइल फोटो

    HighLights

    1. डूंडाहेड़ा में सड़क निर्माण कार्य शुरू |
    2. दो करोड़ की लागत से होगा विकास |
    3. जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य |

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लंबे समय से टूटी सड़क व जलभराव से परेशान डूंडाहेड़ा गांव के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। महापौर सुनीता दयाल के निर्देशानुसार नगर निगम ने डूंडाहेड़ा के मुख्य मार्ग एनएच-9 जीडी ट्रांसपोर्ट से लेकर भीमराव आंबेडकर पार्क तक व गांव अंदरुनी गलियों के निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी है।

    दो करोड़ की लागत से निगम डूंडाहेड़ा गांव में मुख्य मार्ग व अंदरुनी मार्गों का का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अर्थला में निगम कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर मार्केट बनाने की योजना तैयार कर रहा है, जिससे निगम की आय में बढ़ोतरी की जा सके।

    महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि डूंडाहेड़ा गांव के लोग काफी समय से टूटी सड़क के कारण परेशान थे। इसके साथ ही जरा सी वर्षा में गांव के मुख्य मार्ग पर पानी भरने के कारण हादसे होते रहते थे। गांव वालों की सहूलियत के लिए मुख्य मार्ग के साथ अंदरुनी मार्गों के निर्माण का निर्णय लिया गया है।

    नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि डूंडाहेड़ा गांव के मुख्य मार्ग व अंदरुनी मार्गाें के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जल्द ही टेंडर खोले जाएंगे और वर्कआर्डर जारी कर मौके पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

    खबरें और भी