Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Encounter: 15 लाख रुपये की लूट का खुलासा, 2 आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 09:32 AM (IST)

    गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में स्टांप विक्रेता से 15 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा किया। मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार किए गए जिनके पैरों ...और पढ़ें

    दो फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस टीम। फाइल फोटो
    दो फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस टीम। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्टांप विक्रेता से हुई 15 लाख की लूट का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। टीला मोड़ क्षेत्र में रविवार सुबह दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

    दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है और दोनों घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। आरोपितों के पास से पुलिस ने लूट के 7:30 लाख रुपये, पिस्टल तमंचा, कारतूस व स्कॉर्पियो कार बरामद की हैं । बदमाशों ने स्कॉर्पियो कर से रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में बदमाशों के दो साथी अभी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है।