Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाजियाबाद में दो बहनों से सरेराह छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर फाड़े कपड़े

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 10:00 AM (IST)

    साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में स्थित कॉलोनी में रहने वाली दो बहनों से मनचलों ने बीच रास्ते में गाली-गलौज की जब पीड़िताओं ने इसका विरोध किया त ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में दो बहनों से सरेराह छेड़छाड़।
    गाजियाबाद में दो बहनों से सरेराह छेड़छाड़।

    HighLights

    1. गाजियाबाद में दो बहनों से सरेराह छेड़छाड़
    2. विरोध करने पर की मारपीट
    3. पुलिस ने मामला किया दर्ज

    जागरण संवादादाता, गाजियाबाद। साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में स्थित कॉलोनी में रहने वाली दो बहनों से मनचलों ने बीच रास्ते में गाली-गलौज की, जब पीड़िताओं ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनसे हाथापाई कर मौके से फरार हो गए।

    मौके से फरार हुए आरोपित

    पुलिस ने अनुसार, टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़, गाली गलौज और मारपीट की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची टीम को पीड़िताओं ने बताया कि दोनों बहनें सब्जी लेकर अपने घर लौट रही थी तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़िताओं से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए। 

    दोनों बहनों की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे तो आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नामजद और दो अज्ञात आरोपितों को खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: Ghaziabad: फ्लाप हुआ स्वास्थ्य विभाग का महाअभियान, 60 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का था लक्ष्य, बने सिर्फ 7,926