यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad News: तेज धमाके के साथ जमींदोज हुई दो मंजिला अवैध पटाखा फैक्ट्री, तीन की मौत
आबादी में बनी फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गंधक पोटाश और पटाखा बनाने का कच्चा माल रखा था। फैक्ट्री में महविश और उसके दो बेटे इमरान व बाबू शाइस्ता व उस ...और पढ़ें

HighLights
- पांच घायल
- पटाखा जलाकर जांच करते समय हुआ हादसा
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: तेज धमाके के साथ दो मंजिला अवैध पटाखा फैक्ट्री जमींदोज हो गई। दो बहनों व एक किशोर की मौत हो गई। पांच घायल हुए हैं। घायलों का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है। फैक्ट्री संचालक व मकान मालिक फरार है। विस्फोट के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वह स्वयं पटाखा छिपाने में जुटी रही।

मीडियाकर्मियों को एक घंटे तक मौके पर जाने नहीं दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुलडोजर से पटाखों को मलबे में दबाया जा रहा था। इस दौरान पहले से घायल किशोर के ऊपर मलबा गिर गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे फैक्ट्री में कामगार पहुंचे।
यह भी पढ़ेंः India Canada Row: खालिस्तानी दीमक पंजाब के बाद अब कनाडा को खाने लगे, भारत-कनाडा के संबंध हुए तनावपूर्ण
400 मीटर तक गूंजी आवाज
आबादी में बनी फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गंधक, पोटाश और पटाखा बनाने का कच्चा माल रखा था। फैक्ट्री में महविश और उसके दो बेटे इमरान व बाबू, शाइस्ता व उसकी दो बेटियां अलीशा व अलीना, गीता, नूरी काम कर रहे थे। ग्यारह बजे के करीब फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि 400 मीटर दूर तक उसकी आवाज सुनी गई।