विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दहेज में नहीं मिली थार और 10 लाख रुपये, महिला ने पीट-पीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप

Published: Thu, 28 Aug 2025 04:47 PM (GMT+05:30)

साहिबाबाद के खोड़ा में एक विवाहिता ने दहेज में 10 लाख रुपये और थार गाड़ी की मांग पूरी न करने ...और पढ़ें

दहेज में थार गाड़ी व 10 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला। फाइल फोटो
दहेज में थार गाड़ी व 10 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला। फाइल फोटो

HighLights

  1. दहेज में 10 लाख और थार की मांग |
  2. ससुराल वालों ने घर से निकाला |
  3. रास्ते में कार रोककर मारपीट का आरोप |

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता द्वारा दहेज में 10 लाख रुपये व थार गाड़ी की मांग पूरी न किए जाने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

आरोप है कि आरोपितों ने ओवरटेक कर पीड़िता व उनके स्वजन को राेककर उनकी कार में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट भी की। मामले में पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खोड़ा के लोकप्रिय विहार की रहने वाली मंतशा का कहना है कि उनकी शादी अक्टूबर 2021 में ओखला के आबिद से हुई थी। शादी में उनके पिता ने ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार सभी दान-दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे और दहेज में 10 लाख रुपये व थार कार लाने की मांग करते थे।

इसको लेकर उनका उत्पीड़न किया जाने लगा और आये दिन मारपीट की जाने लगी। उरपर कई तरह के आरोप भी लगाए गए।

आरोप है कि स्वजन उन्हें ससुराल लेने पहुंचे और वह मायके वालों के साथ ससुराल से रवाना हुई तो रास्ते में पति व अन्य ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया और सभी ने कार में तोड़फोड़ करते मारपीट की। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।