Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाजियाबाद पुलिस का महिला सुरक्षा पर जोर, 24 घंटे खुलेंगे पिंक बूथ; सीसीटीवी कैमरे लगाए

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 08:57 AM (IST)

    गाजियाबाद पुलिस की ओर से शुरू किए गए 20 पिंक बूथ को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने बताया कि अब पिंक बूथ 24 घंटे खुले रहे ...और पढ़ें

    गाजियाबाद पुलिस का महिला सुरक्षा पर जोर, 24 घंटे खुलेंगे पिंक बूथ।
    गाजियाबाद पुलिस का महिला सुरक्षा पर जोर, 24 घंटे खुलेंगे पिंक बूथ।

    HighLights

    1. गाजियाबाद में 24 घंटे खुलेंगे पिंक बूथ
    2. पिंक बूथों में तैनात की जाएंगी 100 महिला पुलिसकर्मी
    3. 18 दिन में 350 महिलाएं पहुंचीं पिंक बूथ

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। पुलिस की ओर से शुरू किए गए 20 पिंक बूथ को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने बताया कि अब पिंक बूथ 24 घंटे खुले रहेंगे और इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। करीब 100 और महिला पुलिसकर्मियों को इन बूथ पर तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो चार-पांच नए बूथ भी खोले जा सकते हैं।

    2 सितंबर से शुरू हुई पिंक बूथ सेवा

    कार्रवाई खुद करवा रहीं दो सितंबर से पिंक बूथ व पिंक मोबाइल की शुरुआत हुई थी। 20 चौकियों पर ये बूथ बनाए गए हैं, जो पूरे थानाक्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अभी आठ-आठ घंटे की दो शिफ्ट में पिंक बूथ और पिंक मोबाइल चलाई जा रही हैं, जो कुछ समय बाद 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। सभी पिंक बूथ पर कैमरे लगवाए गए हैं।

    पिंक को मिला रहा है अच्छा रिस्पॉन्स

    पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पिंक बूथ से किसी भी महिला को यह कहकर नहीं भेजा जा सकता कि एसएचओ से बात कर ली है। थाने जाकर एफआइआर दर्ज करा लो। पुलिसकर्मी को खुद जाना होगा। 18 दिन में 350 महिलाएं पिंक बूथ पर पहुंचीं, जिनमें से 308 की शिकायतें निस्तारित की जा चुकी हैं।

    39 मामलों में पीड़िताओं की ओर रिपोर्ट दर्ज करा पुलिसकर्मियों ने उन्हें एफआइआर और छह मामलों में एनसीआर दर्ज करवाई और 221 में समझौता कराया है। सभी मामले पारिवारिक विवाद व घरेलू हिंसा के थे।

    यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: कुत्तों से परेशान लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, आए दिन हो रही घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

    खबरें और भी