यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad: यति नरसिंहानंद पर एक और केस दर्ज, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर की थी विवादित टिप्पणी
अपने बयानों और काम को लेकर अक्सर खबरों में रहने वाले जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती एक बार फिर सुर्खियों में हैं। देश के पूर्व राष ...और पढ़ें

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर विवादित टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: यति नरसिंहानंद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर भी कर चुके हैं अभद्र टिप्पणी
दरअसल मथुरा के प्रशांत कुमार गौतम ने गाजियाबाद के थाना वेव सिटी में शिकायत दी थी कि यति नरसिंहानंद ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को देश का सबसे बड़ा गद्दार कहते हुए अमर्यादित टिप्पणी की है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी वह ऐसे कई विवादित बयान दे चुके हैं।