विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: होटलों में ले जाकर बार-बार किया दुष्कर्म, फिर मतांतरण का प्रयास; गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में खोला सच

Published: Sat, 25 Jan 2025 05:32 PM (IST)

यूपी के गाजियाबाद में एक बार फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला को ...और पढ़ें

गाजियाबाद में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। जागरण फोटो
गाजियाबाद में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। जागरण फोटो

HighLights

  1. गाजियाबाद में मतांतरण का मामला सामने आया।
  2. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
  3. आरोपी ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद के लिए शादीशुदा महिला से दुष्कर्म कर मतांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी युवक इमरान नौ जनवरी को महिला को अपने साथ बहलाकर ले गया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया है।

विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में काम करता है। उसकी शादी दिसंबर 2023 में खोड़ा की रहने वाली युवती से हुई थी। महिला के पति का कहना है कि खोड़ा में ही रहने वाले इमरान नामक युवक से उनकी पत्नी की बातचीत होती थी। इसका पता उन्हें कई माह बाद चला। नौ जनवरी को उनकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गईं। काफी तलाश करने पर भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तब उन्होंने थाने में गुमशुदगी लिखा दी। 

इमरान को गिरफ्तार कर महिला को बरामद किया

उन्हें कई दिन बाद पता चला कि उनकी पत्नी खोड़ा निवासी इमरान के साथ गई है। इमरान एक फूड डिलीवरी कंपनी में राइडर है। पुलिस ने आरोपित इमरान को गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया है। महिला ने पूछताछ में बताया कि इमरान उसे कई मस्जिदों में लेकर गया। दोनों दिल्ली और गाजियाबाद में ही घूमते रहे। महिला के पति का आरोप है कि उनकी पत्नी के मतांतरण का प्रयास किया गया है। विजय नगर थाने में आरोपित इमरान पर दुष्कर्म और विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

(गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी। जागरण फोटो)

कई दिन बाद हुआ शक

महिला के पति का कहना है कि उन्हें कई दिन बाद शक हुआ कि उनकी पत्नी का रूझान धीरे-धीरे मुस्लिम धर्म की तरफ बढ़ रहा है। उसे मुस्लिम नाम भी पसंद आने लगे। शुरूआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन एक दिन उन्होंने पत्नी को इमरान से बात करते देख लिया था। जब उनकी पत्नी बिना बताए चली गई तब उन्हें समझ आया कि वह इमरान के साथ गई होगी। उन्होंने पुलिस को इमरान की जानकारी देते हुए उसका नंबर भी उपलब्ध कराया।

दिल्ली की कई मस्जिदों में ले गया आरोपित

पुलिस का कहना है कि आरोपित इमरान महिला को अपने साथ लेकर दिल्ली में कई स्थानों पर गया। महिला को कई दिन अलग-अलग इलाकों में होटलों में भी रखा। आरोपित ने मतांतरण के प्रयास से इंकार किया है।

मतांतरण के प्रयास में आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। महिला को भी बरामद कर लिया गया है। - राजेश कुमार, डीसीपी सिटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।