यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad Robbery: दूसरे का पिकअप वाहन अपना बताकर बेचा, बाद में फायरिंग और मारपीट कर वापस लूट लिया
Ghaziabad Robbery News दूसरे का वाहन अपना बताकर बेचा और बाद में मारपीट की और फायरिंग कर इसे लूट भी लिया। गौतमबुद्ध नगर के बलराज ने बताया कि सितंबर 202 ...और पढ़ें

HighLights
- सीबीआइ ने गाजियाबाद स्थित विशेष अदालत में पेश किया
- आरोपित वाहन लूटकर फरार हो गए।
जागरण संवदादाता, गाजियाबाद। Ghaziabad Robbery News: दूसरे का वाहन अपना बताकर बेचा और बाद में मारपीट की और फायरिंग कर इसे लूट भी लिया। गौतमबुद्ध नगर के बलराज ने बताया कि सितंबर 2022 में साबिर से पिकअप (मालवाहक वाहन) का सौदा तय हुआ कि वह 1.12 लाख रुपये देने के बाद उन्हें बाकी किस्त भरनी होंगी। पैसे देकर उन्होंने साबिर से वाहन ले लिया।
बाद में पता चला कि वाहन नंदग्राम के अनिल का है। 23 अगस्त को लोहिया नगर के पास उन्होंने वाहन खड़ा किया तो साबिर व अनिल आए और मारपीट कर वाहन ले जाने लगे। विरोध पर साबिर ने उन पर गोली चला दी, जिसमें वह बमुश्किल बचे।
यह भी पढ़ें- UP Crime: साहब...शौकीन ने बेटी की जिंदगी खराब कर दी, फांसी नहीं दिला सकते तो हमें सौंप दें...न्याय कर देंगे
पुलिस ने बरती लापरवाही!
आरोपित वाहन लूटकर फरार हो गए। पुलिस से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी, जिसके बाद थाना सिहानी गेट में रिपोर्ट दर्ज की गई।
रिपोर्ट इनपुट- आयुष गंगवार
यह भी पढ़ें- Ghaziabad: छात्रा पर तलवार से वार करने वाला शौकीन दारोगा की पिस्टल लेकर भागा, मुठभेड़ में खाई पुलिस की गोली