Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कुशल कारीगरों को सेवा मित्र पोर्टल पर मिलेगा रोजगार, घर बनाने से लेकर एक करोड़ के प्रोजेक्ट पर करेंगे काम

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 09:14 AM (IST)

    प्रदेश सरकार के सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से काम उन्हें खुद तलाश कर रोजगार देगा। पोर्टल पर अभी तक 27 सेवाओं को लेकर बुकिंग की जा सकती थी लेकिन अब इस ...और पढ़ें

    कुशल कारीगरों को सेवा मित्र पोर्टल पर मिलेगा रोजगार।
    कुशल कारीगरों को सेवा मित्र पोर्टल पर मिलेगा रोजगार।

    HighLights

    1. अब सेवा मित्र बनाएंगे घर
    2. एक कॉल पर बुला सकेंगे कुश कारीगर

    शाहनवाज अली, गाजियाबाद। कुशल कारीगरों को रोजगार तलाशने की जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार के सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से काम उन्हें खुद तलाश कर रोजगार देगा। पोर्टल पर अभी तक 27 सेवाओं को लेकर बुकिंग की जा सकती थी, लेकिन अब इसमें आठ नए सेवा प्रदाताओं को जोड़ा गया है, जिनसे भवन निर्माण से लेकर एक करोड़ तक के प्रोजेक्ट सेवा कार्य कराए जा सकेंगे।

    हुनरमंद को काम देने के लिए सरकार की ओर से सेवा मित्र पोर्टल में नई सेवाओं को जोड़ा गया है। अभी तक सिर्फ एक दिवसीय कार्य अवधि वाले इलेक्ट्रिशियन, पलंबर, टेलर, फीटर, मैकेनिक, ब्यूटिशियन समेत 27 सेवा प्रदाताओं को पंजीकृत किया गया था।

    इनमें 15 से 25 लाख टर्नओवर वाले सेवा प्रदाताओं के लिए पंजीकरण शुल्क पांच हजार और इससे अधिक टर्नओवर वाले सेवा प्रदाताओं के लिए 10 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क होगा। 15 लाख तक टर्नओवर वाले सेवा प्रदाताओं का पंजीकरण निश्शुल्क होगा। आइटीआर, जीएसटी नंबर, फर्म का रजिस्ट्रेशन आदि की जरूरत होगी। लोगों को कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे अपने किसी प्रोजेक्ट पर काम के लिए सेवा प्रदाता को काल कर बुला सकेंगे।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूलों में NEP लागू होने में रोड़ा बना मास्टर प्लान, 3 सालों बाद भी नहीं शुरू हुईं बालवाटिका की कक्षाएं

    प्रदेश के शीर्ष 10 बुकिंग एवं सेवा प्रदाता वाले जिले

    जिले बुकिंग जिले सेवा प्रदाता
    लखनऊ  4514 लखनऊ 42
    गौतमबुद्ध नगर 1052 कानपुर 33
    वाराणसी 820 रामपुर 33
    गाजियाबाद 744 प्रयागराज 33
    कानपुर 548 फिरोजाबाद 22
    बरेली 506 बरेली 22
    आगरा 471 गाजियाबाद 20
    गोरखपुर 458 वाराणसी 20
    प्रयागराज 407 शहाजहांपुर 20
    मिर्जापुर 329 प्रतापगढ़ 20

    खबरें और भी

    नोट: बुकिंग में गाजियाबाद नंबर चार और सेवा प्रदाता में सातवें स्थान पर है।

    आठ नई सेवाएं आरंभ

    • भवन निर्माण
    • टेंट सर्विस
    • ट्रैवल्स
    • इलेक्ट्रिकल कार्य
    • कैटरिंग
    • कारपेंटर
    • भवन पुताई कार्य

    डेली जॉब: एक दिन की अवधि में पूर्ण होने वाले कार्य।

    प्रोजेक्ट वर्क: लंबी अवधि के कार्य जैसे भवन निर्माण, घर की पुताई, इवेंट का मैनेजमेंट आदि।

    सेवायोजन निदेशालय को विभाग की ओर से आठ सेवा प्रदाता क्षेत्रों के 10-10 नाम भेजे गए हैं। सभी आठ क्षेत्र में 10-10 नाम मांगे गए हैं। काल सेंटर द्वारा व्यापक जानकारी लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए संबंधित कागजात लिए जाएंगे।- एसके सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी

    आकांड़ों आगे है गौतमबुद्ध नगर

    सरकारी विभाग नहीं ले रहे दिलचस्पी सेवा मित्र पोर्टल से कार्य कराने के लिए तीन विभागों को छोड़ किसी ने दिलचस्पी नहीं ली है। इनमें सेवायोजन ने 42, सैनिक कल्याण 10, नागरिक सुरक्षा की ओर से 12 सेवा मित्रों की सेवाएं ली गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक सरकारी विभागों में गौतमबुद्ध नगर कहीं आगे है।

    यह भी पढ़ें: DU के ईस्ट दिल्ली कैंपस का जल्द शुरू होगा काम, NEFA ने विश्वविद्यालय के 930 करोड़ के लोन को दी मंजूरी