Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Crime: ट्यूबवेल पर नहाने गए किशोर से खेत में कुकर्म, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

    By Vikas VermaEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 11:29 PM (IST)

    गाजियाबाद में मोदीनगर के एक गांव में मंगलवार शाम किशोर को खेत में खींचकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। किशोर ट्यूबवेल पर नहाने के लिए आया था। शोर ...और पढ़ें

    ट्यूबवेल पर नहाने गए किशोर से खेत में कुकर्म
    ट्यूबवेल पर नहाने गए किशोर से खेत में कुकर्म

    मोदीनगर, जागरण संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम किशोर को खेत में खींचकर कुकर्म किया गया। किशोर ट्यूबवेल पर नहाने के लिए आया था। इसी बीच आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध पर आरोपित ने युवक को बेरहमी से पीटा भी।

    कुकर्म के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। एक कालोनी के रहने वाले व्यक्ति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा एक स्कूल का छात्र है। वह मंगलवार शाम को पास के ही एक गांव में ट्यूबवेल पर नहाने गया था।

    शोर मचाने पर मुंह में ठूंसा कपड़ा

    जैसे ही वह नहाने के लिए खेत पर पहुंचा तो गांव के आरोपियों ने पीछे से उसे दबोच लिया। जबरन खेत में खींचकर किशोर के साथ कुकर्म किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। विरोध पर आरोपित ने किशोर को थप्पड़ मारे।

    किशोर राेते हुए घर पहुंचा और पिता को सारी बात बताई। भड़ककर वे गांव में आरोपित के घर पहुंचे और स्वजन से शिकायत की। आराेप है कि आरोपित ने उनके साथ ही गाली-गलौज कर दी। इसके बाद किशोर अपने पिता के साथ मोदीनगर थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की।

    खबरें और भी

    आरोपियों की तलाश में पुलिस

    पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। किशोर का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। जल्द आरोपित पुलिस गिरफ्त में होगा।