Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad: चलती ट्रेन में चढ़ने की यात्री ने की बड़ी गलती, बैलेंस बिगड़ने के बाद गेट पर लटका शख्स; देखें VIDEO

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 12:00 PM (IST)

    Ghaziabad Train Video चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक शख्स बैलेंस बिगड़ गया और वह ट्रेन के गेट पर लटक गया। गेट पर लटके यात्री को आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेन ...और पढ़ें

    घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
    घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

    HighLights

    1. पानी लेने ट्रेन से उतरा था यात्री
    2. चढ़ते समय बढ़ गई थी ट्रेन की स्पीड

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। Ghaziabad Train Video: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक शख्स बैलेंस बिगड़ गया और वह ट्रेन के गेट पर लटक गया। गेट पर लटके यात्री को आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेन से गिरने से बचा लिया। घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    पानी लेने नीचे उतरा था यात्री

    RPF इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार देर शाम को आनंद विहार से गाजीपुर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे अमेठी के फरवा गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार ग़ाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे, वह जब तक पानी लेकर लौटे तब तक ट्रेन चलना स्टार्ट कर चुकी थी।

    यह भी पढ़ें- Bihar: भोजपुर में ट्रेन से गिरकर पटना के रहने वाले रेलकर्मी की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

    इंस्पेक्टर ने बताया कि चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह गेट पर लटक गए, इस दौरान ट्रेन की स्पीड बढ़ गई। वह ट्रेन के साथ करीब 10 मीटर घिसटते गए । यात्री को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच घिसटता देख आरपीएफ के एएसआई राजेन्द्र सिंह और सिपाही सत्येंद्र कुमार ने यात्री को ट्रेन से नीचे गिरने से बचाया। यदि आरपीएफ स्टाफ ने मुस्तैदी न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

     

    रिपोर्ट इनपुट- अभिषेक सिंह

    यह भी पढ़ें- Aurangabad: यूपी के रहने वाले थे ट्रेन से गिरकर मरने वाले दोनों युवक, काम की तलाश में घर से निकले थे

    खबरें और भी