विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: दहेज में कार खरीदने के लिए 20 लाख रुपये, सगाई में खड़ी कर दी किराये की गाड़ी

By Ayush GangwarEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Sun, 03 Sep 2023 05:29 PM (IST)

गाजियाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कार खुद खरीदने के नाम पर ससुरालियों ने 20 लाख रुपये लिए ...और पढ़ें

दहेज में कार खरीदने के लिए 20 लाख रुपये, सगाई में खड़ी कर दी किराये की गाड़ी
दहेज में कार खरीदने के लिए 20 लाख रुपये, सगाई में खड़ी कर दी किराये की गाड़ी

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। कार खुद खरीदने के नाम पर ससुरालियों ने 20 लाख रुपये लिए और सगाई में किराये पर लाकर कार खड़ी कर दी। शादी के बाद पता चला तो पीड़िता ने विरोध किया, जिस पर मारपीट कर उनसे 25 लाख रुपये और मांगे गए।

2019 में हुई थी शादी

स्वजन ने चार लाख रुपये भी दे दिए। फिर भी आरोपितों ने फरवरी 2023 में उन्हें मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। थाना वेव सिटी में दर्ज पीड़िता ने पति, जेठ, ननदोई के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी शादी जून 2019 में हुई थी।

विरोध पर आरोपियों की मारपीट

पिता ने उन्हें एमजी हेक्टर कार देने को कहा तो ससुराली बोले, वे खुद कार खरीद लेंगे। कार बुकिंग की फर्जी रसीद दिखा उनके पिता से 20 लाख रुपये लिए और एक नई कार किराये पर लेकर सगाई स्थल पर लाकर खड़ी कर दी। पता चलने पर उन्होंने नाराजगी जताई तो आरोपितों ने मारपीट की।

आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद ससुरालियों ने 25 लाख रुपये की डिमांड रख दी, जिनमें से चार लाख रुपये उनके पिता ने दे भी दिए। बावजूद इसके आरोपितों ने मारपीट कर उन्हें बच्ची संग घर से निकाल दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।