Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Crime: झाड़ियों में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या के बाद लाश फेंके जाने की आशंका

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM (IST)

    मुरादनगर थाना क्षेत्र में गंग नहर पुल के किनारे झाड़ियों में युवती का बृहस्पतिवार को शव मिला। शव पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या करने के बाद शव को यहा ...और पढ़ें

    झाड़ियों में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या के बाद लाश फेंके जाने की आशंका
    झाड़ियों में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या के बाद लाश फेंके जाने की आशंका

    HighLights

    1. गंगनहर पुल के किनारे झाड़ियों में मिला युवती का शव।
    2. हत्या कर शव को यहां फेंके जाने का अंदेशा, छानबीन में जुटी पुलिस

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। मुरादनगर थाना क्षेत्र में गंग नहर पुल के किनारे झाड़ियों में युवती का बृहस्पतिवार को शव मिला। शव पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या करने के बाद शव को यहां फेंकने का अंदेशा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

    बृहस्पतिवार दोपहर कुछ लोग गंगनहर पुल के पास से गुजर रहे थे। इस बीच उनकी नजर झाड़ियों में पड़े शव पर गई। शव खून से लथपथ हालत में था। कई जगह चोट के निशान थे।

    सूचना पर एसीपी मसूरी व मुरादनगर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जरूरी साक्ष्य इकट्ठा कर जांच को भेजे। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में पता किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र करीब 24 वर्ष है।

    ये भी पढ़ें- 'मौत को करीब से देखा, सांस चल रही...', दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के हादसे का यात्री ने बताया खौफनाक मंजर

    मामले में एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी से मौत का कारण स्पष्ट होगा। शव के बारे में आसपास के थानों व डीसीआरबी में सूचना दी गई है। शिनाख्त के प्रयास जारी है। जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।