Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Election 2024: अगर बनवाना है Voter Card या मतदाता सूची में गड़बड़ है नाम-पता, इस तारीख से शुरू हो रहा अभियान; करना होगा ये काम

    By Shahnawaz AliEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 11:38 AM (IST)

    2024 के लोकसभा चुनाव को अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में चुनाव आयोग भी अब इसकी तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए सबसे पहला काम होता है मतदाता ...और पढ़ें

    27 अक्टूबर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलेगा।
    27 अक्टूबर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलेगा।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। 2024 के लोकसभा चुनाव को अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में चुनाव आयोग भी अब इसकी तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए सबसे पहला काम होता है मतदाता सूची को दुरुस्त करना और नए वोटरों को सूची में जोड़ना।

    इसी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगर मतदाता सूची में आपका नाम, उम्र या फिर पता गलत अंकित है तो आपके पास इसे ठीक करवाने का मौका है।

    मतदाता सूची में कैसे ठीक कराएं नाम-पता आदि?

    • जब भी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर पर आए। उसे निर्धारित फॉर्म भरकर देना होगा।
    • फॉर्म निःशुल्क मिलेगा।
    • सत्यापन के बाद नाम और अन्य सभी त्रुटियां सही हो जाएंगी।

    27 अक्टूबर से चलेगा अभियान

    इसे लेकर 27 अक्टूबर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलेगा। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी आरंभ हो गई हैं।

    निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर ध्यान दे रहा है। साथ ही प्रत्येक मतदाता के कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। इससे मतदान में किसी भी तरीके की गड़बड़ी पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

    कैसे बनवाएं वोटर कार्ड?

    एक जनवरी 2024 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे युवा भी मतदाता बन सकते हैं। इसके लिए इन्हें फार्म छह भरकर अपने बीएलओ को देना होगा।

    खबरें और भी