Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad: शादी के तीन महीने बाद ही प्रेमिका को लेकर फरार हुआ पति, अब पत्नी खोजबीन में जुटी

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 11:14 PM (IST)

    कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका को लेकर पति फरार हो गया। आरोपित की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। पत्नी आरोपित पति की तलाश में जुटी है। उसने ड ...और पढ़ें

    शादी के तीन महीने बाद ही प्रेमिका को लेकर फरार हुआ पति, अब पत्नी खोजबीन में जुटी
    शादी के तीन महीने बाद ही प्रेमिका को लेकर फरार हुआ पति, अब पत्नी खोजबीन में जुटी

    HighLights

    1. डीएम कार्यालय और थाने में शिकायत कर चुकी पत्नी, नहीं हुई कार्रवाई।
    2. 22 अगस्त की घटना, पति द्वारा दूसरी शादी करने की सता रही चिंता।

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका को लेकर पति फरार हो गया। आरोपित की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। पत्नी आरोपित पति की तलाश में जुटी है। उसने डीएम व थाने में शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

    अब पुलिस कमिश्नर के यहां गुहार लगाने की बात कही है। आरोप है कि शादी से पहले ही पति का प्रेम-प्रसंग था। यह बात ससुरालियों ने उनसे छिपाई। वहीं, स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।

    शादी के बाद से परेशान करने लगा था पति

    मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की शादी मई 2023 में मोदीनगर के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति युवती को परेशान करने लगा। उनसे बात भी नहीं करता था, जिसके चलते घर में कलह चल रही थी। युवती के मुताबिक, पति के खोड़ा की रहने वाली एक महिला से प्रेम-प्रसंग हैं।

    फोन पर बात करने के लिए घर से चला जाता था बाहर

    वह उससे रात को मोबाइल पर बात करने के लिए घर से बाहर चला जाता था। कई बार युवती ने उसे बात करते हुए पकड़ा भी। उन्होंने ससुरालियों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने भी पति को कुछ कहने की जरूरत नहीं समझी। अब 22 अगस्त को वह प्रेमिका के साथ फरार हो गया।

    पत्नी को दूसरी शादी करने का संदेह

    युवती को शक है कि दोनों ने शादी भी कर ली होगी। ऐसे में उन्हें बिना तलाक किए दूसरी शादी करना अपराध है। उन्होंने अपने स्वजन को सारी बात बताई। वे ससुरालियों के यहां पहुंचे लेकिन उन्होंने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। मामले में एसीपी का कहना है कि फिलहाल मामला जानकारी में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।

    खबरें और भी