Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad में महिला टीचर के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने के लिए बनाई वीडियो; जब नहीं मिले एक लाख...

    By vinit Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Fri, 21 Feb 2025 09:26 PM (IST)

    Ghaziabad Crime गाजियाबाद में एक शिक्षिका के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। पड़ोसी युवक ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और अचेत होने ...और पढ़ें

    युवती के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार। फोटो जागरण
    युवती के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार। फोटो जागरण

    HighLights

    1. युवती को नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाकर बेहाेश कर दुष्कर्म किया था, इसके बाद वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया, मतांतरण के प्रयास का भी आरोप।
    2. युवती की शादी के दो दिन बाद ही उसकी ससुराल पहुंचकर एक लाख रुपये मांगे, मना करने पर वीडियो पीड़िता के पति को भेज दिया।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहर की एक कालेानी में रहने वाली शिक्षिका को पड़ोसी युवक ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और अचेत होने पर दुष्कर्म किया। आरोपित ने युवती का वीडियो भी बना लिया।

    इसके बाद वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की 15 फरवरी को शादी हुई। आरोपित शादी के दो दिन बाद ही पीड़िता की ससुराल पहुंचा और एक लाख रुपये मांगे।

    पुलिस ने शिकायत के बाद दर्ज किया मामला

    पीड़िता ने मना किया तो आरोपित ने अश्लील वीडियो पीड़िता के पति को भेज दिया। पीड़िता की नई शादी टूटने की कगार पर है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    फोटो सांकेतिक

    पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरेापित ने उसके मतांतरण का प्रयास भी किया और निकाह करने के लिए भी कहा था। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।

    आरोपित करता है वेल्डिंग का काम 

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को आरोपित हापुड़ की ईदगाह कालोनी निवासी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित वेल्डिंग का काम करता है।

    पहली बार में वीडियो बनाने के बाद आरोपित ने शिक्षिका को कई बार ब्लैकमेल कर संबंध बनाए। युवती के मतांतरण का प्रयास भी किया। युवती की नंदग्राम थानाक्षेत्र में 15 फरवरी को ही शादी हुई है।

    पुलिस का कहना है कि आरोपित 17 फरवरी को युवती के यहां पहुंचा और उससे एक लाख रुपये मांगे और नहीं देने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। पीड़िता ने रुपये देने से मना किया तो आरोपित ने पति को वीडियो भेज दिए। एसीपी का कहना है कि आरोपित पर हापुड़ में मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है।

    यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: दहशत में छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, बेटी की आपबीती सुन सहमे परिजन; सुरक्षा के दावों की खुली पोल

    खबरें और भी