Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kumar Vishwas: 'कुमार विश्वास सार्वजनिक रूप से माफी मांगे', डॉक्टरों ने दी राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की चेतावनी

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 09:04 PM (IST)

    कुमार विश्वास के मामले में डॉक्टरों ने प्रदेश स्तर पर हड़ताल की चेतावनी दी है। बता दें कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे वाई प्लस सुरक्षा प्राप्त डॉ. कुमार ...और पढ़ें

    डॉक्टरों ने दी प्रदेश स्तर पर हड़ताल की चेतावनी
    डॉक्टरों ने दी प्रदेश स्तर पर हड़ताल की चेतावनी

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वाई प्लस सुरक्षा प्राप्त डॉ. कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों और डॉ. पल्लव बाजपेई के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वेस्ट गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने उचित कार्रवाई न हाेने पर राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल करने की चेतावनी दी।

    कुमार विश्वास की सुरक्षा वापस लेने की मांग

    आईएमए के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को वसुंधरा सेक्टर-14 में पत्रकार वार्ता की। प्रदेश सचिव डॉ. वीबी जिंदल ने कहा कि उनकी मांग है कि डॉ. कुमार विश्वास की वाई प्लस की सुरक्षा को वापस लिया जाए। एफआईआर में कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों का नाम जोड़ा जाए। कुमार विश्वास सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

    एक तरफ डॉक्टर और दूसरी ओर वाई प्लस श्रेणी के सुरक्षाकर्मी। यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती हैं तो पहले प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल करेंगे। आइएमए राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों से बात हाे रही है। इस दौरान डॉ. पल्लव की पत्नी डॉ. श्वेता, आईएमए गाजियाबाद वेस्ट के अध्यक्ष डॉ. विपुल त्यागी, डा. युवराज शर्मा, डॉ. दीपक जैन सहित 50 से ज्यादा डाक्टर उपस्थित रहे। सभी ने घटना की निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

    डॉक्टर के ब्रेन में आई सूजन

    आईएमए वेस्ट गाजियाबाद के अध्यक्ष विपुल त्यागी ने बताया कि डॉ. पल्लव प्रताप विहार के फ्लोरिस अस्पताल में भर्ती हैं। उनका सीटी स्कैन हुआ है। उनके ब्रेन और आंखों के अंदर सूजन है। एक आंख से कम दिखाई दे रहा है। उनके एक कान से खून आया था। जिस वजह से उन्हें सुनने में दिक्कत हो रही है।

    खबरें और भी

    लेना-देना नहीं

    डॉ. कुमार विश्वास ने घटना की जानकारी एक्स पर दी थी। उस पर उनके पक्ष व विपक्ष में प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक प्रतिक्रिया पर उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को लिखा है। साथ ही लिखा है कि उनका इस पूरे प्रकरण से क्या लेनादेना? पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। डॉ. पल्लव के निजी कष्ट का कारक न होने के बाद भी उनसे क्षमा।