Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad: नाम छिपाकर शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी बोला- पहले कलमा पढ़ो, फिर करेंगे निकाह

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 04:10 PM (IST)

    Ghaziabad Crime News मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने उनसे धर्म छिपाक ...और पढ़ें

    शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब महिला पर बना रहा मतांतरण दबाव।
    शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब महिला पर बना रहा मतांतरण दबाव।

    HighLights

    1. हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों संग डीसीपी ग्रामीण कार्यालय पहुंची महिला।
    2. डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर केस दर्ज कर मोदीनगर पुलिस छानबीन में जुटी।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने उनसे धर्म छिपाकर दोस्ती की। अब शादी से पहले आरोपी महिला पर मतांतरण का दबाव बना रहा है।

    आरोप है कि मना करने पर महिला को बुरी तरह पीटा और हत्या की धमकी भी दी। मामले में पीड़िता सोमवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों संग डीसीपी ग्रामीण कार्यालय पहुंची और शिकायत की। मामले में डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

    पहले पति से महिला का हुआ था तलाक

    एक कॉलोनी की रहने वाली महिला का कुछ साल पहले तलाक हो गया था। इस बीच उसकी दोस्ती युवक से हुई। युवक ने उस समय खुद को हिंदू बताया और असली नाम छिपाया था। कुछ समय बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

    दुष्कर्म का आरोप, फिर शादी का दिया भरोसा

    युवक उन्हें कुछ महीने पहले होटल में लेकर गया और दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने शादी का भरोसा दिया। कहा उसने अपने घर बात कर ली है, वह उसी से शादी करेगा। इसके बाद कई बार आरोपी ने उनसे शारीरिक संबंध बनाए।

    खबरें और भी

    महिला से  मस्जिद में कलमा पढ़ने का कहा

    अब कुछ दिन पहले महिला को पता चला कि युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया। इसका महिला ने विरोध किया तो युवक ने शादी से मना कर दिया। कहा वह मुस्लिम धर्म से है। इसलिए पहले मस्जिद में कलमा पढ़ना होगा। इसके बाद ही शादी करेगा।

    जब महिला को आरोपी का असली नाम पता चला

    आरोप है कि महिला ने मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। अब महिला को पता चला कि आरोपी का नाम शाहआलम है। उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

    हिंदू जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख नीरज शर्मा से मिली। उनके साथ डीसीपी ग्रामीण से गुहार लगाई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में मां और दो बेटियां सो गईं मौत की नींद, तीन लोग झुलसे; खाना बनाते समय लगी थी आग