Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad News: बर्तन में पैर लगने पर महिला ने लड़की को तीसरी मंजिल से दिया धक्का, कई दांत टूटे

    By Ayush GangwarEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 09:56 AM (IST)

    सातवीं क्लास में पढ़ने वाली उनकी बहन संतेश बुधवार शाम 630 बजे तीसरे तल पर पौधों को पानी देने गई थी। वहीं पर रेनू के बर्तन रखे थे। लौटते समय संतेश का प ...और पढ़ें

    Ghaziabad News: बर्तन में पैर लगने पर महिला ने किशोरी को तीसरी मंजिल से दिया धक्का
    Ghaziabad News: बर्तन में पैर लगने पर महिला ने किशोरी को तीसरी मंजिल से दिया धक्का

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। छत पर पौधों में पानी दे रही किशोरी का बर्तन में पैर लग गया तो महिला ने उसे तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया और वह नीचे जा गिरी। पीड़िता के कई दांत टूट गए।

    मुंह व शरीर के हिस्सों में गंभीर चोट आई है। घटना बुधवार रात सैन विहार की है, जिसमें थाना क्रासिंग रिपब्लिक में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

    रोहित ने बताया कि सैन विहार में वह माता-पिता और तीन बहनों के साथ किराये के मकान में रहते हैं। इसी मकान में तीसरे तल पर रेनू रहती है।

    Also Read-

    दहेज में नहीं मिली कार और 10 लाख तो पत्नी को हनीमून पर ले गया अंडमान&निकोबार, फिर पति ने वहां की ये गंदी हरकत

    Ghaziabad Cat Dies: दिव्यांग शख्स ने लाठी से पीटकर बिल्ली को मार डाला, फिर मोबाइल से वीडियो बनाकर किया वायरल

    सातवीं क्लास में पढ़ने वाली उनकी बहन संतेश बुधवार शाम 6:30 बजे तीसरे तल पर पौधों को पानी देने गई थी। वहीं पर रेनू के बर्तन रखे थे। लौटते समय संतेश का पर रेनू के बर्तन में लग गया।

    आरोप है कि इसस खफा होकर पहले रेनू ने बुरा-भला कहा और फिर संतेश को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे

    अस्पताल में नहीं मिला इलाज

    गंभीर हालत में संतेश को स्वजन जिला एमएमजी अस्पताल ले गए। आरोप है कि यहां करीब 14 घंटे बाद भी उसे इलाज नहीं मिला है। रोहित ने बताया इमरजेंसी में पट्टी कर उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। बताया गया है कि अभी डाक्टर नहीं आए हैं। उनके आने के बाद जांच कर इलाज शुरू होगा।