विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में Namo Bharat ट्रेन के स्टेशनों से लाखों के केबल चोरी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Published: Mon, 16 Jun 2025 01:48 PM (IST)

गाजियाबाद के मुरादनगर में नमो भारत ट्रेन के स्टेशनों से 80 मीटर से अधिक के केबल चोरी हो गए जिनकी ...और पढ़ें

नमो भारत ट्रेन के अलग-अलग स्टेशन से लाखों की केबल चोरी।
नमो भारत ट्रेन के अलग-अलग स्टेशन से लाखों की केबल चोरी।

HighLights

  1. नमो भारत ट्रेन से केबल चोरी
  2. लाखों रुपये के केबल गायब
  3. पुलिस ने मामला दर्ज किया

संवाद सहयोगी, जागरण, मुरादनगर (गाजियाबाद)। नमो भारत ट्रेन के अलग-अलग स्टेशन के निकट लगे 80 मीटर से अधिक के केबल बदमाशों ने चोरी कर लिए। इन केबल की कीमत लाखों में है।

एनसीआरटीसी के अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। द्वारिका के रहने वाले भुवनेश्वर कुमार एनसीआरटीसी के मेंटेनेंस विभाग में अधिकारी हैं।

अधिकारी ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर बदमाशों ने नमो भारत ट्रेन के पीएसटी सिस्टम में लगे हुए 80 मीटर से अधिक केबल चुरा कर ले गए। चोरी हुए केबल की कीमत दो लाख रुपये से अधिक हैं। चोरों ने अलग-अलग स्टेशन के निकट वारदातों को अंजाम दिया है।

अधिकारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।