विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में नाइट कर्फ्यू की अवधि में बढ़ोतरी, बरती जाएगी सख्ती

By Mangal YadavEdited By:
Published: Thu, 15 Apr 2021 06:24 PM (GMT+05:30)

जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने सभी जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि अपने को कोरोना वायरस ...और पढ़ें

नाइट कर्फ्यू का समय रात 8:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक लागू रहेगा।
नाइट कर्फ्यू का समय रात 8:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक लागू रहेगा।

गाजियाबाद [अभिषेक सिंह]। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में नाइट कर्फ्यू की अवधि में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब प्रत्येक दिन रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू की अवधि होगी। जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय के द्वारा बड़ा निर्णय लेते हुए नाइट कर्फ्यू की अवधि में बढ़ोतरी की है। गुरुवार से आगामी आदेशों तक नाइट कर्फ्यू का समय रात 8:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक लागू रहेगा।

जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने सभी जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि अपने को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नाइट कर्फ्यू के नियमों का पालन सुनिश्चित करें, जिनके द्वारा नाइट कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन किया जाएगा उनके विरूद्ध जिला प्रशासन की ओर से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बहुत से लोग बरत रहे लापरवाही

मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कई जगहों पर लापरवाही बरतने के मामले सामने आ रहे हैं। बाजारों में बहुत से लोग मास्क तक नहीं लगा रहे हैं और न शारीरिक दूरी के नियमों का पालन हो रहा है। ऐसे लोग खुद और दूसरों के लिए भी मुसीबत पैदा कर रहे हैं।  इसलिए जिला प्रशासन अब सख्ती बरतना शुरु कर दिया है। 

गुरुवार को सामने आए कोरोना के  532 नए मामले

बता दें कि गाजियाबाद में भी कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को जिले में रिकार्ड तोड़ 532 संक्रमित मिले हैं। इस महीने में संक्रमण दर तीन फीसद के करीब पहुंच गई है। अप्रैल महीने में अब तक 2072 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 15 दिन के भीतर ही संक्रमण दर 0.69 से सीधे 2.80 फीसद पर पहुंच गई है। चिंता की बात यह है कि रिकवरी रेट बढ़ने की जगह घट रहा है। मार्च में रिकवरी रेट 98.51 फीसद था जो अब घटकर 93.77 फीसद तक हो गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।