विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: गाजियाबाद-दुहाई के बीच 148 KM की रफ्तार से दौड़ी RapidX, अधिकारियों ने सफर कर उठाया रफ्तार का लुफ्त

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Tue, 10 Oct 2023 04:30 AM (IST)

गाजियाबाद से दुहाई के बीच सोमवार को अधिकारियों ने रैपिडएक्स ट्रेन में सफर कर रफ्तार का लुफ्त उठाया। ट्रेन की ...और पढ़ें

गाजियाबाद से दुहाई के बीच 148 की रफ्तार से दौड़ी रैपिडएक्स ट्रेन
गाजियाबाद से दुहाई के बीच 148 की रफ्तार से दौड़ी रैपिडएक्स ट्रेन

प्रभात पांडेय, साहिबाबाद। गाजियाबाद से दुहाई के बीच सोमवार को अधिकारियों ने रैपिडएक्स ट्रेन में सफर कर रफ्तार का लुफ्त उठाया। ट्रेन की स्पीड़ गाजियाबाद से दुहाई के बीच में करीब 148 किमी रही। नगर निगम के अधिकारियों की चिंता बढ़ी रही। उन्होंने रास्ते में पढ़ने वाले कूड़े के ढेर और गंदगी की वीडियो व फोटो ली।

कार्यक्रम से पहले जिसे साफ किया जा सके। गाजियाबाद स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद अधिकारी रैपिडएक्स ट्रेन में सवार हुए। गाजियाबाद से चली ट्रेन ने रफ्तार पकड़नी शुरू की। गुलधर स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकी। 148 की स्पीड़ तक ट्रेन दौड़ी। 

जो अंदर लगे डिस्पले में कैद हुई। इस दौरान पूरे रूट पर अधिकारियों की नजर रही। साहिबाबाद स्टेशन से दुहाई के बीच में दो जगह कूड़े का बड़ा अंबार दिखा। नगर निगम के अधिकारियों ने पूरे रूट की वीडियोग्राफी और फोटो ग्राफी की। जिससे उद्घाटन से पहले इसे साफ किया जाए।

नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर इसकी विशेष नजर रही। जिससे अतिथियों की नजर के सामने कूड़ा न दिखे। गाजियाबाद की खुबसूरती बरकरार रहे। रैपिड एक्स ट्रेन में लगी है फूड वेंडिंग मशीन रैपिड एक्स ट्रेन के कोच में चिप्स, जूस, केक, बिस्किट और पानी भी मिलेगा।

इसके लिए फूड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है। मशीन के ऊपर ही आनलाइन पेमेंट के लिए स्कैनर लगाया गया है। जिससे पेमेंट कर इन्हें खरीदा जा सकता है। सीटों पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट भी दिए गए हैं। डिस्पले स्क्रीन लगी है। जिसमें रूट में आने वाले स्टेशन की लोकेशन, स्पीड़, समय यात्रियों को दिखेगा।

स्टेशन पर की जा रही है तैयारी साहिबाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म पर भी तैयारी पूरी की जा रही है। कहां पर मंच लगाया जाएगा, बैठने के लिए कुर्सी लगाई जाएंगी, दिल्ली-मेरठ का माडल रखा जाएगा। यह स्थान चिह्नित कर लिया गया है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।