यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
GDA Plot Scheme: गाजियाबाद में सस्ता प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका, GDA ला रहा योजना
अगर आप गाजियाबाद शहर में जमीन खरीदकर खुद का आशियाना बनाने का सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके काम ...और पढ़ें

HighLights
- नंदग्राम आवासीय योजना में प्लॉट सर्जित करने की तैयारी
- खाली प्लॉटों का तैयार किया जा रहा लेआउट
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। GDA Plot Scheme 2024 : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से नंदग्राम आवासीय योजना में प्लॉट खरीदने का अवसर है। इस योजना के तहत प्लॉट बेचने की तैयारी है, जिसके लिए खाली प्लॉटों का लेआउट तैयार किया जा रहा है।
.jpg)
जांच के दौरान जीडीए टीम को नंदग्राम योजना की खसरा संख्या 96 व 97 की भूमि पर अतिक्रमण और कब्जा मिला, जिसे मुक्त कराकर इस भूमि की फाइल को संपत्ति व नियोजन अनुभाग के पास भेजकर क्षेत्रफल का पता लगाया जा रहा है। ताकि इस भूमि के प्लॉट नियोजित किए जा सकें।
30 प्लॉट बेचकर करोड़ों कमाएगा जीडीए
जीडीए अधिकारी बताते हैं कि भूमि का अधिकारी भी निरीक्षण कर चुके हैं। इस भूमि के करीब 30 प्लॉट सर्जित कर बेचे जाएंगे। इससे जीडीए को करोड़ों की आय होने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें-
नवरात्र में संपत्तियों की नीलामी करेगा GDA
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने घोषणा की है कि नवरात्र के दौरान 175 से ज्यादा संपत्तियों की नीलामी की जाएगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को सस्ती दरों पर उन्हें हासिल करने का मौका मिलेगा।
इंदिरापुरम में 40 आवासीय प्लॉट बेचेगा जीडीए
जीडीए वैशाली सेक्टर 6, इंदिरापुरम, कोयल एन्क्लेव योजना, इंद्रप्रस्थ योजना, अंबेडकर रोड हाउसिंग प्लॉट्स, यूपी बॉर्डर प्लॉट्स और इंदिरापुरम न्याय खंड और ज्ञान खंड सहित विभिन्न स्थानों पर जमीन की नीलामी भी करेगा। अकेले इंदिरापुरम में, जीडीए कुल 40 आवासीय प्लॉट को बेचने की योजना बना रहा है।
जीडीए इंदिरापुरम में 30,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में समूह आवास विकसित करने की भी योजना बना रहा है। इस जमीन की पहले कई बार नीलामी हो चुकी है, लेकिन इसकी कीमत अधिक होने के कारण यह नहीं बिक पाई। अब, जीडीए ने बिक्री के लिए कीमत कम करने का फैसला किया है।
पढ़ें- पूरी डिटेल्स
GDA New Scheme: जीडीए ले आया नई योजना, नवरात्र में शुरू होगी नीलामी
