विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: ऑटो चालक को बेरहमी से पीटते दिखे लोग, ईंट उठाकर भी मारी; वीडियो वायरल

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 18 Sep 2023 02:06 AM (IST)

इंटरनेट मीडिया पर रविवार शाम को एक ऑटो चालक को बेरहमी से पीटने का वीडियो प्रसारित हुआ। वीडियो टीला मोड़ ...और पढ़ें

ऑटो चालक से मारपीट करने का वीडियो ग्रैब।
ऑटो चालक से मारपीट करने का वीडियो ग्रैब।

HighLights

  1. टीला मोड़ थाना क्षेत्र के जावली रोड का मामला।
  2. पुलिस वीडियो के आधार पर तलाश में जुटी।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। इंटरनेट मीडिया पर रविवार शाम को एक ऑटो चालक को बेरहमी से पीटने का वीडियो प्रसारित हुआ। वीडियो टीला मोड़ थाना क्षेत्र के जावली रोड का होने का दावा किया गया है। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ने थाना प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

इंटरनेट मीडिया वॉट्सऐप और एक्स (ट्विटर) पर रविवार शाम को एक वीडियो 20 सेकेंड का वीडियो प्रसारित हुआ। वीडियो में एक ऑटो चालक को चार लोग बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। ऑटो से उतारकर उसे जमीन पर गिराकर एक ने हाथ और दूसरे ने पैर पकड़ा है। एक डंडे से उसे पीट रहा है। उसके ऑटो में भी डंडा मारकर तोड़फोड़ कर रहा है।

ईंट उठाकर चालक को मारी

आसपास से गुजरने वाले लोग मूकदर्शक बने देख रहे हैं। पास से ईंट उठाकर भी चालक को मारा है। इसमें एक महिला भी आरोपितों के साथ खड़ी दिख रही है। यह वीडियो टीला मोड़ थाना क्षेत्र के जावली रोड का बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस, डायल 112, गाजियाबाद पुलिस, मुख्यमंत्री कार्यालय, डीपीजी उत्तर प्रदेश, अखिलेश यादव, समेत अन्य को इसे टैग किया गया है।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: पासपोर्ट सत्यापन को लिए 500 रुपये, रिश्वत लेने पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन के एक्स अकाउंट से लिखा गया है कि इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक टीला मोड़ को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

वीडियो जावली रोड का है। जो रविवार दोपहर को तीन से चार बजे के बीच का बताया जा रहा है। दो आरोपित की पहचान हुई है। पुलिस की टीम उनकी तलाश कर रही है। पीड़ित से शिकायत लेकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। -सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त, शालीमार गार्डन।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।