Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति मुर्मु ने वायुसेना की चार युनिटों को किया सम्मानित, पढ़ें क्यों दिए जाते हैं ये पुरस्कार

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 11:34 AM (IST)

    हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं। एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें परेड कर सलामी दी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपल ...और पढ़ें

    हिंडन एयरबेस पर राष्ट्रपति के आने से पहले की तैयारियां। जागरण
    हिंडन एयरबेस पर राष्ट्रपति के आने से पहले की तैयारियां। जागरण

    HighLights

    1. वाहन चालकों को न हो परेशानी इसलिए यातायात पुलिसकर्मियों की लगाई ड्यूटी
    2. पुलिस उपायुक्त समेत 10 से अधिक अधिकारी भ्रमणशील हैं

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंच चुकी हैं। यहां एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें परेड कर सलामी दी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति का आगमन एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ है।

    राष्ट्रपति ने एयरफोर्स की चार यूनिटों को किया सम्मानित

    हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एयरफोर्स की चार यूनिटों को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति एयरफोर्स के चार यूनिटों को सर्वोच्च सैन्य सम्मान से सम्मानित किया है।

    इन्हें राष्ट्रपति मानक और रंग से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 25 वर्षों में सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जाता है। जिन चार यूनिटों को सम्मान दिया जाता है।

    उसमें 45 स्क्वार्डन, 221 स्क्वार्डन, 11 बेस रिपेयर डिपो और 509 सिग्नल यूनिट शामिल हैं। चारों यूनिट की ओर से ग्रुप कैप्टन एम सुरेंद्रन, ग्रुप कैप्टन शुभांकन, एयर आफिसर कमांडिंग आशुतोष वैद्य और कमांडिंग आफिसर ग्रुप कैप्टन विवेक शर्मा उपस्थित रहे।

    एयरचीफ मार्शल, जनरल वीके सिंह और जतिन प्रसाद पहुंचे

    आज के कार्यक्रम के लिए एयरचीफ मार्शल बीआर चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और जतिन प्रसाद हिंडन एयरबेस पहुंच चुके हैं।

    पहली बार आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहली बार गाजियाबाद आईं हैं। ऐसे में शहर के लोगों में भी उनके आने का उत्साह है। खासकर बच्चे उनके आने को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि शहर के लोग उनकी झलक नहीं देख पाएंगे।

    500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात

    साहिबाबाद काेतवाली क्षेत्र में हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर शुक्रवार को सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची हैं। अन्य कई वीवीआइपी और वीआइपी सेना के अधिकारी शामिल हैं, जिसके चलते इनकी सुरक्षा में पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

    खबरें और भी

    छतों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो निगरानी करेंगे। दिल्ली से आने वाले रूट पर पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

    वाहन चालकों को परेशानी न हो यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल समेत 10 से अधिक अधिकारी भ्रमणशील हैं। पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।