Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Rains: गाजियाबाद में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 09:32 AM (IST)

    बारिश होने के कारण लोगों को घर से निकलने में दिक्कत हो रही है। इससे उन्हें कार्य स्थल पर पहुंचने में देरी होगी। तमाम बच्चे स्कूल नहीं जा सके। इससे पहल ...और पढ़ें

    Ghaziabad Rains: गाजियाबाद में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश
    Ghaziabad Rains: गाजियाबाद में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश

    HighLights

    1. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
    2. अधिकतम 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

    गाजियाबाद , जागरण संवाददाता। गाजियाबाद में बुधवार सुबह करीब पांच बजे से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से मामूली राहत मिली है लेकिन बत्ती गुल है।

    बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रही। लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। लोग सबमर्सिबल भी चला कर पानी नहीं भर सके। पानी न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

    बारिश होने के कारण लोगों को घर से निकलने में दिक्कत हो रही है। इससे उन्हें कार्य स्थल पर पहुंचने में देरी होगी। तमाम बच्चे स्कूल नहीं जा सके।

    गड्ढों में भरा पानी

    इस समय ट्रांस हिंडन की तमाम सड़कें टूट गई हैं। बारिश का पानी में भर गया है। इससे हादसे का खतरा बन रहा है। राहगीरों को परेशानी हो रही है।

    इससे पहले सुबह से शाम तक मंगलवार को आसमान में बादल, मंडराते रहे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बाद हल्की बूंदाबांदी होगी। जिसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

    पिछले कई दिन से लगातार गर्मी से बुरा हाल है। उस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। सोमवार को तेज धूप में घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    हवा अधिकतम 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा अधिकतम 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 85 प्रतिशत रहने की संभावना है। आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।